मधेपुरा, मार्च 21 -- कुमारखंड,निज संवाददाता । अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पढ़ी। नमाज के बाद रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाए जाने की तैयारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्रखंड के विशनपुर बाजार, पुरैनी, पोखरिया, रामनगर महेश, टिकुलिया, सिहपुर, सिकरहट्टी, भतनी, रौता और लक्ष्मीपुर भगवती सहित अन्य जामा मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। अलविदा जुमे के साथ ही ईद को लेकर बाजारों और घरों में चहल-पहल बढ़ गयी है। लोगों ने खरीदारी के साथ ईद की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अजान से पहले ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी। महिलाओं ने भी घरों में नमाज अदा कर गुनाहों से बचने और घर-परिवार की सल...