अकीदतमंदों ने मजलिस में की शिरकत
संभल, मई 31 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात स्थित दरगाह-ए-हुसैनी पर आयोजित दो दिवसीय सालाना मजलिसों का सिलसिला शनिवार को अकीदत और एहतराम के साथ जारी रहा। मजलिस में क्षेत्र समेत आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। मजलिस को खिताब करते हुए उलमा-ए-किराम ने शोहदा-ए-कर्बला की अजीम कुर्बानियों पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों ने हक, इंसाफ और इंसानियत की खातिर अपनी जानें कुर्बान कर पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की। कर्बला का पैगाम हर दौर में जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा सत्य के मार्ग पर डटे रहने की प्रेरणा देता है। उलेमाओं ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत के मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। मजलिस के दौरान अकीदतमंदों ने तकरीरें सुनीं और शोहदा-ए-कर्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.