नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली। अकासा एयर के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन कंपनी में चार महीने के भीतर वरिष्ठ स्तर पर यह दूसरा इस्तीफा है। अकासा एयर ने बुधवार को बयान में कहा कि पांच वर्ष की उल्लेखनीय यात्रा के बाद अय्यर ने अपने जीवन के अगले अध्याय की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। बयान में कहा गया कि वह कामकाज का सुचारू एवं व्यवस्थित हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए 30 अप्रैल, 2026 तक नेतृत्व दल के साथ मिलकर काम करेंगे। अय्यर, नीलू खत्री के बाद कंपनी छोड़ने वाले दूसरे सह-संस्थापक हैं। खत्री ने अक्टूबर 2025 में पद छोड़ा था। अकासा एयर के वर्तमान में चार सह-संस्थापक आदित्य घोष, आनंद श्रीनिवासन, बेलसन कुटिन्हो और भाविन जोशी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...