अकासा एयरलाइंस की रोजाना उड़ान फिर शुरू करने की उम्मीद
प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज। ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण जून 2026 में अकासा एयरलाइंस ने प्रयागराज से मुंबई की रोजाना उड़ान को एक जुलाई से सप्ताह में एक दिन करने का फैसला लिया था। अब हालात बदल गए हैं। ईंधन के दाम गिरने लगे हैं, जिसके चलते अकासा एयरलाइंस एक बार फिर से दैनिक विमान सेवा बहाल करने की तैयारी में है। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक गणेश यादव ने बताया कि इस संबंध में बैठक हो चुकी है। सेवा फिर से शुरू करने पर चर्चा हुई है। हालांकि अभी अंतिम तारीख तय नहीं हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रयागराज-मुंबई की रोजाना उड़ान दोबारा शुरू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एक साल में 25 प्रतिशत घट गई विमान यात्रियों की संख्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.