मुजफ्फरनगर, अगस्त 27 -- यूपी में मुजफ्फरनगर के जानसठ का गांव खलवाड़ा बुधवार को अचानक चर्चा में आ गया। गांव को सीलकर पूजा पाठ और विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ से पहले गांव के पढ़े लिखे युवाओं ने गांव को सील करने के लिए सभी रास्तों को बल्लियों और रस्सियों से बंद कर दिया। गांव में आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। यज्ञ पूरा होने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद ही इन बल्लियों-रस्सियों को हटाया गया। गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं और लोग भयभीत हैं। पूरी कवायद के पीछे ग्रामीणों और पशुओं की अकाल मौत को कारण बताया जा रहा है। बताया गया है कि गांव में पिछले दो तीन दिनों से कुछ ग्रामीणों द्वारा प्रचार किया गया कि बुधवार को गांव का रहने वाला कोई भी व्यक्ति गांव के बाहर तब तक नहीं जाएगा, जब तक यज्ञ का समापन और प्रसाद का वितरण का काम संपूर्...