जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- खालसा साजना दिवस (वैसाखी) पर अकाली दल जमशेदपुर की ओर से गुरुद्वारा साहिब रिफ्यूजी कॉलोनी में अमृत संचार समारोह का आयोजन किया गया, जहां 39 सिख श्रद्धालु अमृत छककर खालसा बने। मंगलवार को अमृत संचार समारोह में पंज प्यारे के रूप में शामिल जत्थेदार भाई सुखदेव सिंह खालसा, भाई रविंदर सिंह, भाई गुरदीप सिंह, भाई हरजीत सिंह एवं भाई रविंदर पाल सिंह सभी 39 अभिलाषी सिख श्रद्धालुओं को खंडे-बाटे की पाहुल छकाकर अमृतधारी बनाया गया। इनके अलावा चरनजीत सिंह ग्रंथी सिंह की भूमिका में थे, जबकि प्रीतपाल सिंह तथा अमृतपाल सिंह ने सहयोगी सेवादार के रूप में सेवा की। अकाली दल के भाई रविंदर पाल सिंह ने वैसाखी के बारे में बताया कि यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि खालसा पंथ की नींव का दिन है। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारे में खालसा पंथ स्थापना दिवस धूमधाम...