लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अकालतख्त एक्सप्रेस की एसी प्रथम बोगी में सफर कर रही एक महिला यात्री को लखनऊ स्टेशन पर उतार दिया गया। महिला यात्री से मुरादाबाद से लखनऊ तक जुर्माना सहित किराया लेकर छोड़ दिया गया। वहीं, महिला यात्री ने टीटीई पर टिकट नहीं बनाने और बीच सफर उतारने के आरोप लगाए हैं। रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए।रेलवे कंट्रोल रूम को बुधवार रात सूचना मिली थी कि एक महिला यात्री अकालतख्त एक्सप्रेस की एसी प्रथम बोगी में मुरादाबाद से बिना टिकट सफर कर रही है। बोगी के एक यात्री की आपत्ति के बाद टीटीई ने कंट्रोल रूम को बताया कि महिला यात्री टिकट नहीं बनवा रही हैं। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर दुर्व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गए। यहां म...