संतकबीरनगर, अप्रैल 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में महिला अपराध सम्बन्धी विवेचनाओं के विवेचकों का ओआर किया। इस दौरान थाने पर अधिक समय से लम्बित महिला अपराध सम्बन्धी अभियोगों की विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुए लम्बित होने के कारण की समीक्षा की। अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया । एसपी ने कहा कि विवेचना केवल खानापूर्ति न हो, बल्कि साक्ष्यों का संकलन वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर किया जाए, ताकि अपराधियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाई जा सकें । यह भी पढ़ें- अभियान चलाकर सभी अपराधियों का कराएं सत्यापन : डीआईजी इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अजय सिंह, ...