बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में सब्जी खरीदकर लौट रहे एक बाइक सवार युवक से मारपीट कर छिनैती की घटना सामने आई है। कलंद्रहा गांव निवासी शशिवेंद्र सिंह उर्फ गोलू ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सब्जी मंडी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे के सर्विस रोड पर बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने उन्हें अकारण रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनकी जेब से 2700 रुपये और गले की सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी सरयू नदी के माझा की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने घायल शशिवेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा...