कानपुर, मार्च 5 -- आईआईटी कानपुर अब अकादमिक शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार के साथ निजी कंपनियों की भी मदद लेगा। संस्थान में हेल्थकेयर, शिक्षा, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नवाचार और अनुसंधान कार्यों में सरकार से मिलने वाले फंड पर निर्भरता को कम करने की तैयारी है। इसके लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पान्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड का प्रयोग किया जाएगा। सीएसआर फंड जुटाने के लिए आईआईटी की ओर से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे समाज के सामने आने वाली बुनियादी चुनौतियों का समाधान किया जा सके। आईआईटी ने अब नवाचार व अनुसंधान के लिए ऐसी कंपनियों के साथ साझेदारी की योजना बनाई है जो अपने विशेष दृष्टिकोण को उच्च-प्रभाव और विस्तार योग्य परिणामों में बदलना चाहती हैं। निजी कंपनियों के लिए संस्थान के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.