रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से- सतत हरित ग्रीन ऊर्जा व्यवस्था के लिए उभरती नियंत्रण और डिजिटल प्रौद्योगिकियां, विषय पर पांच दिवसीय संकाय संवर्द्धन (एफडीपी) की शुरुआत सोमवार को हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि सेल के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर फॉर आयरन एंड स्टील (आरडीसीआईएस), रांची के कार्यकारी निदेशक संदीप कुमार कर ने किया। 22 मई तक यह आयोजन बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना व कार्यवाहक चांसलर डॉ गौतम सरकार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। समन्वयक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक डॉ गौरी शंकर गुप्ता हैं। संदीप कुमार कर ने आधुनिक उद्योगों में सतत व डिजिटल प्रौद्योगिकियों के बढ़ते महत्व की चर्चा कर...