प्रयागराज, मार्च 29 -- साहित्यिक संस्था गुफ्तगू की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, सिने अभिनेता रजा मुराद व विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार अन्नू भइया, पूर्व अपर महाधिवक्ता कमरूल हसन सिद्दीकी व पंकज जायसवाल ने कानपुर की शबीना अदीब को अकबर इलाहाबादी अवार्ड से सम्मानित किया। अदब नवाज अवार्ड न्यायमूर्ति अशोक कुमार व आसिफ उस्मानी को प्रदान किया गया। समारोह के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में कुल 13 विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। जिसमें कुलदीप नैयर अवार्ड रामदत्त त्रिपाठी, रविकांत, पंकज श्रीवास्तव व अक्षय चौहान को, कैलाश गौतम अवार्ड विश्वास दुबे, जितेंद्र कुमार गंगवार, डॉ. प्रदीप मिश्र व कुंवर नाजुक को, सुभद्रा कुमारी चौहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.