कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर देहात। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर सोमवार को अकबरपुर इंटर कालेज से जनजागरण रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से एसआईआर प्रपत्र भरने की अपील की। भार्गव परशुराम सेवा समिति और अकबरपुर इंटर कालेज के संयुक्त तत्वावधान में एसआईआर मतदाता जनजागरण रैली निकाली गई। रैली को हरी दिखाते हुए प्रधानाचार्य भारत सिंह ने रैली को रवाना किया। रैली कालेज प्रांगण से प्रारंभ होते हुए कस्बे के खादी भंडार, सदर बाजार, पावर हाउस, स्टेट बैंक रोड होते हुए नमस्ते चौराहा पहुंची और पुन: रूरा चौराहा होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। पूरे रास्ते बच्चे एसआईआर फार्म भराएंगे लोकतंत्र का मान बढ़ाएंगे, जिसको है भारत से प्यार सभी कराएंगे एसआईआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.