भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर-सुल्तानगंज रेलखंड पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भागलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वास्ते अकबरनगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे दंपति पीछे से आ रही देवघर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप दंपती की मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर आरपीएफ हवलदार पालस कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को गोद में उठाकर तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया जा रहा है कि तीनों डाउन लाइन की पटरी पर पैदल स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी समय अप लाइन से एक मालगाड़ी जमालपुर की ओर जा रही थी। जबकि दूसरी लाइन पर मेमू पैसेंज...