भागलपुर, अप्रैल 18 -- अकबरनगर संवाददाता शुक्रवार को करीब नौ बजे शाहकुंड से भागलपुर जाने के दौरान अकबरनगर के रेल समपार के समीप बने बैरियर में एक कंटेनर फंस गया। जिससे करीब आधे घंटे तक एसएच पर जाम लग गया।शाहकुंड की ओर से एक कंटेनर गाड़ी श्रीरामपुर गांव के समीप लगे बैरियर को पार कर गया। चालक को लगा दूसरा भी बैरियर पार हो जाएगा लेकिन दूसरे बैरियर में कंटेनर फंस गया, जो काफी मशक्कत के बाद भी नहीं निकल पाया। जिसके बाद गाड़ी का हवा निकालने व कुछ सामग्री को खोलकर निकालने के बाद गाड़ी को तिरछा कर किसी तरह निकाला गया। जिसके बाद कंटेनर चालक ने राहत की सांस ली। बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के कारण बैरियर की ऊंचाई कम हो गई है, जिससे अक्सर गाड़ी फंस जाती है। पूर्व में भी कई कंटेनर के फंसने के कारण जाम लग चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.