लखनऊ, अप्रैल 14 -- पहली किस्त 9.26 करोड़ जारी, जल निगम की सीएंडडीएस इकाई को निर्माण की जिम्मेदारी लखनऊ, प्रमुख संवाददाताअकबरनगर की खाली कराई गई बहुमूल्य जमीन पर अब एक अत्याधुनिक अर्बन प्लाजा विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए शासन ने 26.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। खास बात यह है कि तीन दिन पहले ही 9.26 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। लखनऊ नगर निगम ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम की सीएंडडीएस इकाई को सौंप दी है।----जमीन पर कब्जा कर बनी थी अवैध अकबरनगर बस्तीकरीब तीन वर्ष पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भारी विरोध और हंगामे के बीच अकबरनगर बस्ती को हटाया था। यहां अवैध कब्जे कर मकान, बिल्डिंग और शोरूम बनाए गए थे। कार्रवाई के बाद इस जमीन का एक बड़ा हिस्सा पार...