भागलपुर, जुलाई 7 -- - उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर समय से पहले मिला प्रमोशन, युवाओं के लिए बने प्रेरणा अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर निवासी आर्मी सुजीत कुमार के पुत्र अजित कृष्ण लक्की ने भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा और बेहतर प्रदर्शन के दम पर मेजर का पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पांच जुलाई 2026 को कैप्टन से मेजर पद पर पदोन्नति मिलने की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की उपलब्धि बताया।

प्रशिक्षण पिता सुजीत कुमार ने बताया कि अजित कृष्ण ने 11 जून 2017 से 10 जून 2021 तक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए, पुणे में चार वर्षों का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान वे बेस्ट कैडेट चुने गए। इसके बाद भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए, देहरादून में एक वर्ष क...