पीलीभीत, जून 9 -- लखनऊ में रहकर मजदूरी कर रहे युवक ने घर आते ही अपनी ही बेल्ट से मकान के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। लोगों ने जब शव लटका देखा तो सब हैरान रह गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बीसलपुर थाना क्षेत्र के सिमरा अकबरगंज गांव के जयप्रकाश पुत्र दामोदरदास का विवाह बीते नवंबर माह में गोला थाना क्षेत्र की निवासी आशा के साथ हुआ था। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जानशादी के बाद की स्थिति परिजनों के मुताबिक शादी के एक महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। जयप्रकाश एक बार घर छोड़कर चला गया था। उसका एक्सीडेंट भी हो गया था। इसी बीच पत्नी आशा अपने मायके चली गई। कुछ समय बाद वह लौटी और जयप्रकाश उसे साथ लेकर लखनऊ चला गया। इसके बाद जयप्रकाश एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। यह भी पढ़ें- पारिवा...