गिरडीह, मई 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के अकदोनी कला पंचायत के अकदोनी ग्राम से कोगड़ी गांव होते हुए गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग तक जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा था, पर अकदोनी से कोगड़ी के बीच सड़क निर्माण का काम एक साल से अधूरा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले संवेदक ने अकदोनी और कोगड़ी गांव के बीच सड़क निर्माण को बीच में ही बंद कर दिया। तब से अब तक काम दोबारा शुरू नहीं हुआ है। अधूरी सड़क के कारण कीचड़, गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में अधूरी सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से हालात और बिगड़ जाएंगे। स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा प...