जहानाबाद, मई 7 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अईयारा गांव के बधार में गुरुवार को खेत में रखे पुआल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बारी-बारी से कई किसानों का पुआल धू धू कर जलने लगा। आग पर किसानों की नजर पडते हीं किसानों ने शोरगुल मचाया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि नजदीक जाकर कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर सके। इसकी सूचना करपी थानाध्यक्ष को दी गई। थाना अध्यक्ष ने अग्निशमन विभाग की गाड़ी गांव में भेजी। इसके उपरांत कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया गया। आग लगने की घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- अईयारा में पुआल में लगी आग, कई किसानों का चारा जलकर राख इस घटना में अजय सिंह, राजेश साव, भोला सिंह, रणविजय सिंह, मधुसूदन सिंह समेत कई अन्य किसानों का पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद जानवर...