मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज (आईमास) की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र की समितियों का शीघ्र गठन करने तथा संगठन का अधिक से अधिक विस्तार करने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर मजबूत करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान मुस्लिम समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के विषय पर भी गंभीर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जल्द ही क्षेत्र में जाकर लोगों को सामाजिक कुरीतियों से बचने तथा शिक्षा, आपसी भाईचारे और जागरूकता का...