सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। सोमवार को अंसारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 दुकानों के बाहर लगे अस्थायी अतिक्रमण हटवाए, जबकि एक दुकान का स्थायी कब्जा भी हटाया गया। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। नगरायुक्त के निर्देश पर सोमवार की सुबह अंसारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ दस्ता पहुंचा तो सड़क पर बाहर सामान फैला कर बैठे दुकानदारों में खलबली मच गयी। पुल जोगियान से जामा मस्जिद तक अंसारी रोड पर करीब 50 दुकानदारों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और चेतावनी दी गयी कि यदि भविष्य में दुकानों के बाहर सामान पाया गया तो सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जायेगा। एक परचून दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर दीवार बनाकर अतिक्रमण किया गया था, ताकि उसकी आड़ में सामान बाहर तक फैला कर रखा जा सके। प्रवर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.