अंसवा पहाड़ पर अवैध खनन के खिलाफ धरना शुरू
गंगापार, जून 22 -- भाकियू प्रयाग के बैनर तले एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बारा क्षेत्र के अंसवां पहाड़ पर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय नागरिकों का धरना प्रदर्शन सोमवार से शुरू हो गया है। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि मकदुम्म पहाड़ असवां सहित आसपास की पहाड़ियों को अवैध खनन/कटान से बचाया जाए और राष्ट्रीय पक्षी मोर के आवास-प्रजनन स्थल को सुरक्षित रखा जाए । आंदोलनकारियों का कहना है कि मकदुम्म पहाड़ अवैध खनन/पत्थर कटान से क्षतिग्रस्त हो रहा है। इससे मोर समेत वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास उजड़ रहा है। मोर राष्ट्रीय पक्षी है, उसकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।आंदोलनकारियों के नेता ऋषि पांडे ने कहा कि जब तक प्रशासन पहाड़ बचाने और मोर संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाता, धरना जारी रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.