लखनऊ, फरवरी 24 -- हाइटेक आवासीय योजना के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले अंसल निदेशकों के खिलाफ शिकायतों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कानपुर के व्यवसायी ने अंसल शॉपिंग स्क्वॉयर के नाम पर 21.61 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अंसल निदेशकों और अन्य पर केस दर्ज किया है। कानपुर के सिविल लाइन निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जुलाई 2008 में अंसल प्रापर्टीज एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में संपर्क किया था। उन्होंने अंसल सेक्टर-ए स्थित शॉपिंग स्क्वॉयर में दो दुकानें बुक कराई थी। एग्रीमेंट के तहत पीड़ित ने कई किस्तों में 21,61,039 रुपये कंपनी और निदेशक के खाते में ट्रांसफर किए। पीड़ित साइट पर गया तो वहां कोई विकास कार्य नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि कंपनी के निदेशक सुशील अंसल, प्रणव अंसल और अन्...