लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, संवाददाता। हाइटेक आवासीय योजना के नाम पर अरबों के फर्जीवाड़े के आरोपी अंसल निदेशकों पर शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामले में पीड़ितों ने 78.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सुशांत गोल्फ सिटी थाने में नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ितों का कहना है कि 18 साल बाद भी उन्हें प्लॉट नहीं मिला।विनम्रखंड-3 निवासी कपिल देव मिश्र ने बताया कि 2008 में पत्नी अनु के साथ अंसल कार्यालय गए थे। कंपनी ने बताया कि प्लाटिंग का नक्शा एलडीए से पास है और विकास पूरा होते ही रजिस्ट्री व कब्जा मिलेगा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: फर्जी प्लॉट दिखाकर दो करोड़ रुपये की ठगी का आरोप अनु ने 8 लाख एडवांस देकर प्लॉट बुक किया। बाद में विकास कार्य, रजिस्ट्री और बाउंड्री के नाम पर 12 लाख और 5 लाख रुपये लिए ग...