लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ,संवाददाता।हाईटेक आवासीय योजना के नाम पर अरबों का फर्जीवाड़ा करने वाले अंसल निदेशकों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज हुई है। संतकबीरनगर के पीड़ित ने 4.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है एग्रीमेंट के बाद भी आरोपियों ने फ्लैट का निर्माण नहीं कराया। ब्याज संग रुपये वापसी का आश्वासन दिया लेकिन 13 साल तक टालमटोल की। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित अचकवापुर निवासी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि वर्ष 2013 में लखनऊ में प्लॉट लेने के लिए अंसल में संपर्क किया था। बातचीत के दौरान अंसल कर्मियों ने बसेरा एन्क्लेव में 2250 रुपये स्क्वॉयर फीट रेट बताया था। इसके बाद पीड़ित ने दूसरे तल पर 663 स्क्वॉयर फीट का फ्लैट बुक कराया था। पीड़ित ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.