लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी में प्लाट के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. के चेयरमैन समेत अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि 2008 में बुकिंग के बाद भी न रजिस्ट्री हुई और न कब्जा मिला।पहला मामला रीवा निवासी ऋषि कान्त शुक्ल ने दर्ज कराया है। बताया कि बहन अनू मिश्र ने 2008 में प्लाट संख्या जी/06/0064 (338 वर्ग गज) बुक किया था। एलडीए अप्रूव्ड बताकर कंपनी ने 17 लाख रुपये ले लिए। बाद में प्लाट उनके नाम ट्रांसफर हुआ, लेकिन मौके पर जमीन ही नहीं थी। पुलिस ने चेयरमैन सुशील अंसल, वाइस प्रेसिडेंट प्रणव अंसल समेत 8 पर केस दर्ज किया है। दूसरा मामला सफायर होम्स निवासी शिव प्रसाद उपाध्याय का है। आरोप है कि पत्नी स्व. अनीता ने 2008 में प्लाट स...