लखनऊ, मार्च 21 -- अंसल के निदेशकों पर 3.42 करोड़ की ठगी का मुकदमा सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज किया गया है। मुकदमा अलीगंज के रहने वाले गोयल इंफ्राकॉन फर्म के मालिक अनुज गोयल ने दर्ज कराया है। आरोप है कि निदेशकों और अधिकारियों ने दूसरे की जमीन खुद की बताकर उसका सौदा कर डाला। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक अनुज गोयल अलीगंज सेक्टर सी के रहने वाले हैं। गोयल इंफ्राकान के नाम से उनकी फर्म है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उनकी फर्म अधिकारियों ने वर्ष 2010 में व्यवसायिक जमीन खरीदने के लिए अंसल के मालिक प्रवण अंसल, सुशील अंसल व अन्य से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर रोड पर उनकी 7655 वर्ग मीटर व्यवसायिक जमीन है। वह उसे बेचना चाहते हैं। जमीन का सौदा 5.13 करोड़ रुपये में तय हुआ। इसके बाद अंसल कंपनी को नौ मार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.