लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ, संवाददाता।जनसंघ के पूर्व विधायक रहे मुकुट बिहारी लाल अग्रवाल के बेटे और बिल्डर दिनेश चंद्र अग्रवाल ने अंसल के अधिकारियों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। सुशांत गोल्फ सिटी में दर्ज कराई गई एफआईआर में दिनेश ने आरोप लगाया है कि उनके कामर्शियल प्लॉट को विक्रय अनुबंध के बावजूद अंसल के अधिकारियों ने किसी और को बेच दिया। प्लॉट खाली न करने पर उनके सुरक्षा गार्ड को बुरी तरह से पीटा।गोमती नगर ग्रीन एल्डिको कॉलोनी निवासी दिनेश चंद्र अग्रवाल मुकुट बिल्डर प्रोजेक्ट लिमिटेड के निदेशक हैं। दिनेश का आरोप है कि सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर ए में एक कामर्शियल प्लॉट खरीदने के लिए अंसल प्रापर्टी से विक्रय अनुबंध किया था। उन्होंने प्लॉट में बाउंड्री बनवाई है। एक जनवरी 2025 तक मेंटनेंस शुल्क भी जमा किया। आरोप है कि कंपनी ने फर्जी ...