लखनऊ, सितम्बर 29 -- मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली समिति की जांच में खुलासा, 85 हेक्टेयर भूमि का पुनर्ग्रहण नहीं कराया, 88 हेक्टेयर की लीज डीड के बिना ही कराया कब्जा और बिक्री लखनऊ। प्रमुख संवाददाता यह भी पढ़ें- यूपी में 846 प्रभावशाली लोगों की रजिस्ट्री निरस्त होगी, आईएएस, व्यापारी और नेता भी शामिलजांच के दौरान हुए खुलासे अंसल एपीआई बिल्डर ने सुशांत गोल्फ सिटी में ग्राम समाज की करीब 173 हेक्टेयर सरकारी जमीन भी बेच डाली। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के मुताबिक 85 हेक्टेयर जमीन का पुनर्ग्रहण ही नहीं कराया गया और उस पर दूसरे लोगों को कब्जा देकर भूखंड बेच दिए गए। वहीं 88 हेक्टेयर पुनर्ग्रहित ग्राम समाज की जमीन की लीज डीड कराए बिना ही बिक्री कर कब्जा दे दिया गया। इस तरह बिना अनुमति और जरूरी प्रक्रि...