बलरामपुर, अप्रैल 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के प्रशिक्षण केंद्र रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 362 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। पूरे परेड ग्राउंड में अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी अंश वर्मा बने। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार) कुंतल किशोर का पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और 13 टोलियों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह-362 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड में अनुशासन व शौर्य का दिखा श...