देवरिया, फरवरी 26 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम अंश निर्धारण के नाम पर किसान से घूस मांगने वाले लेखपाल को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। एसडीएम की जांच में लेखपाल के घूस मांगने का आरोप सिद्ध हुआ है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ शिकायत की जांच किया, इसमें लेखपाल दोषी पाया गया। वह महीने भर से नाम सुधार व अंश निर्धारण करने को घूस मांग रहा था। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदपलिया निवासी श्याम बहादुर पुत्र रामेश्वर से लेखपाल ने अंश निर्धारण और नाम सुधार करने को तीन हजार रूपये की मांग की। आरोप है कि लेखपाल उनके घर पहुंचकर रुपये मांग रहे थे। रुपये न मिलने पर कार्य न करने की बात कही गई। वह किसान को एक महीने से दौड़ा रहे थे। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत डीएम दिव्या मित्तल से की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.