चंदौली, अप्रैल 9 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के बिलारीडिह स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। बैठक में गेहूं खरीद व्यवस्था और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होनी थी, लेकिन 9 अप्रैल तक भी बोरे के अभाव में खरीद ठप पड़ी है। जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल बोरे की व्यवस्था कर खरीद प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। वहीं प्रांत उपाध्यक्ष संतोष मिश्र ने आरोप लगाया कि तहसील स्तर पर अंश निर्धारण के नाम पर लेखपाल मनमानी कर रहे हैं, जिससे किसानों का शोषण हो रहा है।उन्होंने तहसील प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.