आगरा, जून 26 -- अंश निर्धारण का अभियान अवकाश के दिन भी शुक्रवार को चला। राजस्व परिषद के आदेश पर 22 से 26 जून तक गाटा संख्या में अंश निर्धारण और त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण में संशोधन का अभियान चल रहा है। तहसील सदर के कई गांवों में लेखपालों की टीम द्वारा आवेदनों को दुरुस्त कराया गया। एसडीएम सदर सचिन राजपूत के निर्देश पर लेखपालों की टीम कई गांव में पहुंची। नायब तहसीलदार रजनीश कुमार रंधावा ने बताया कि तहसील सदर के गांव बहेटा, सुजगई, सरगम खेड़ा, इटौरा, अकोला, लालऊ आदि में लेखपालों द्वारा ग्राम पंचायतों में बैठक कर इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। साथ ही लेखपालों द्वारा बैठकों में प्राप्त आवेदनों तथा त्रुटियों को ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। इससे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, जमीन के क्रय विक्रय तथा लोन संबंधी दिक्कतें नहीं आएगी। परिषद ने यह भी निर्देश ...