चित्रकूट, जून 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग ने सीएम डैशबोर्ड के जरिए कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिना रवन्ना खनिज परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। कहा कि ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाए। मऊ तहसील में अंश निर्धारण और लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों को डीएम ने सुधार लाने की चेतावनी भी दी। यह भी पढ़ें- तीन वर्ष में धारा-24 के पारित आदेशों की पत्थरगड़ी का मांगा प्रमाण पत्रखनिज अधिकारी के निर्देश डीएम ने खनिज अधिकारी को नियमित रूप से प्रवर्तन दल के साथ क्षेत्र में निकलने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि जिले में बिना रवन्ना के किसी भी खनिज वाहन का संचालन नहीं होना चाहिए। सभी एसडीएम एवं खनिज अधिकारी संयुक्त रूप से ओवरलोडिंग के खिलाफ विशे...