लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- सुआगाड़ा निवासी 17 वर्षीय अंश की जान लापरवाही में गई है। अगर समय रहते घरवालों को पता चल गया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने अंश के दोनों दोस्तों को लापरवाही का दोषी माना है। पुलिस ने दोनों का चालान भेजा है। सदर कोतवाली के गांव सुआगाड़ा निवासी अंश अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह गांव के बाहर सूनसान इलाके में गया। अंश ने वहां रील बनाने के लिए तमंचे का ट्रायल किया। लेकिन गोली उसे ही पेट में लग गई। घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी गई। घायल अंश लगातार परिजनों के संपर्क में रहा। उसने भी परिजनों को कुछ नहीं बताया। दोस्तों ने शहर के दो अस्पतालों में उसका इलाज कराया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों ने दोस्तों को अंश की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। तब कही ज...