मेरठ, मई 14 -- बुधवार दोपहर बाद जारी सीबीएसई 12वीं के परिणाम में अंश सिंगल और अनन्या शर्मा श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेरठ में अव्वल रहे हैं। अंश-अनन्या ने 500 में से 493 नंबर पाते हुए कुल 98.6 फीसदी अंक हासिल किए। केएल इंटरनेशनल स्कूल से अंश सिंगल साइंस और सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल (सीवीपीएस) से अनन्या शर्मा मानविकी की टॉपर भी हैं। जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर दोनों स्कूलों में मेधावी और शिक्षक खुशी से झूम उठे। जिले में अव्वल स्थान संयुक्त रूप से दो मेधाावियों को मिला, जबकि दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से चार मेधावी शामिल रहे हैं। तीसरे पायदान पर एक मेधावी ने जगह बनाई है。 यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वलदूसरे नंबर पर चार मेधावी, तीन छात्राएं मेरठ में दूसरे स्थान पर संयुक्त र...