अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के श्री वार्ष्णेय कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में सोमवार को मुख्यारोपी समेत दोनों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 28 फरवरी को मडराक क्षेत्र के गांव नौहटी निवासी 20 वर्षीय अंशू तोमर की वार्ष्णेय कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह महेंद्र नगर निवासी दोस्त पृथ्वीराज व अन्य के साथ कॉलेज के सामने वार्ष्णेय मंदिर के पास खड़ा था, तभी दो बाइकों पर चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया। अंशू के चाचा भगवान सिंह ने मडराक क्षेत्र के गांव पाली रजापुर निवासी धीरज ठाकुर, गोलू ठाकुर, राजा व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.