वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। अंशु रजक ने गुरुवार को प्रयागराज में चल रही 24वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह दूरी 10.46 सेकंड में पूरी की। विकास इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अंशु इससे पहले कई पदक जीत चुके हैं। वहीं वाराणसी के जमील अली 100 और 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे। दोनों खिलाड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में संचालित खेल छात्रावास के प्रशिक्षु हैं। डॉ. मंजूर आलम अंसारी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आरएसओ विमला सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव और विकास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने दोनों एथलीटों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...