अंशु कांड को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रदर्शन
हमीरपुर, जुलाई 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। राजस्थान में किशोरी के साथ हुई हृदय विदारक घटना के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की।कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि यह मार्च न केवल आरोपियों के प्रति गुस्से का प्रतीक है, बल्कि प्रशासन और सरकार को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाने का एक सशक्त प्रयास भी था। ज्ञापन में कहा कि राजस्थान में 13 वर्षीय अंशु बघेल के साथ हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना से पूरे समाज मे भय और आक्रोश का माहौल है। इस घटना की निष्पक्ष जाँच, दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता व सुरक्षा प्रदान कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.