नई दिल्ली, मई 21 -- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज गुरुवार को आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार ओवर के स्पेल में 56 रन लुटाए और महज एक विकेट हासिल किया। उन्होंने मैच में चार छक्के खाए। 25 वर्षीय गेंदबाज के हर ओवर में एक छक्का पड़ा। कंबोज ने ओपनर साई सुदर्शन (53 गेंदों में 84) का शिकार किया। जीटी ने 229/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया और सीएसके को 89 रनों से हराया। कंबोज ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।कंबोज ने ध्वस्त किया राशिद का रिकॉर्ड कंबोज ने 19वें सीजन में 14 मैचों में 34 छक्के खाए। उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर राशि...