बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। नगर के जेपी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की विदाई हेतु फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य छात्रों द्वारा अपने सीनियरों से संस्मरण साझा करते हुए उपहार दिए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियरों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों से संस्मरण साझा किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं भावनात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। जिससे विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियां सजीव हो उठीं। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स के सम्मान में विशेष प्रस्तुतियां देकर उन्हें स्नेह पूर्ण विद...