हरदोई, सितम्बर 27 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई की बैडमिंटन खिलाड़ी अंशिका कश्यप ने प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बरेली में आयोजित 10वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। अंशिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई में कक्षा 11 की छात्रा हैं। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब उन्होंने प्रदेशीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। पिछले वर्ष उन्होंने गंगादेवी इंटर कॉलेज की ओर से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया था। इस बार भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय बैडमिंटन में बरेली के ओम अरोरा का जलवा, अंडर-19 में जीता खिताब राजेश कश्यप की बेटी अंशिक...