मैनपुरी, अक्टूबर 9 -- योगी सरकार ने परिषदीय जूनियर स्कूलों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को कोर्ट के निर्देश पर बड़ी राहत दी है। इससे 189 अनुदेशकों की इस बार हैप्पी दिवाली होगी। अनुदेशकों को वर्ष 2017-18 वित्तीय वर्ष से 17 हजार रुपये मासिक मानदेय के हिसाब से अवशेष एरियर मिलेगा। प्रत्येक अनुदेशक के खाते में लगभग नौ-नौ लाख रुपये आएंगे। इतना ही नहीं इन अनुदेशकों को अब एक अप्रैल 2026 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय भी दिया जाएगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। वर्ष 2013 में परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए विषय वार अंशकालिक अनुदेशकों की तैनाती की गई थी। तैनाती के दौरान उन्हें सात हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की व्यवस्था की गई। नौ साल बाद वर्ष 2022 में इन अनुदेशकों को भा...