अंर्तराज्यीय नशीले पदार्थों के दो तस्कर गिरफ्तार
उन्नाव, मई 23 -- सोहरामऊ, संवाददाता। थाना पुलिस व लखनऊ एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स की संयुक्त टीम ने कानपुर लखनऊ हाईवे स्थित रसूलपुर मोड के पास शनिवार सुबह दबिश देकर दो अंर्तराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। गोरखपुर थाना बडहलगंज के महुलिया पोयल निवासी शशांक त्रिपाठी पुत्र भास्कर मणि व झारखंड जनपद जमशेदपुर थाना जुगस्लाइ के पुरानी बस्ती रोड निवासी इमरान खां पुत्र स्व. वाहिद खां को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 1300 ग्राम ओजी-एजी ओसियन ग्रीन टीएचसी व 2620 रुपये तथा मोबाइल आदि बरामद कर कार को कब्जे में लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपितों को कोर्ट भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.