फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता।अंर्तजनपदीय कानपुर जोन की खेलकूद प्रतियोगिता में चल बैजयंती पाकर खिलाड़ियों के चेहरे चमक उठे। बाक्सिंग में फतेहगढ़ के पुरुष खिलाड़ियों ने चल बैजयंती पर कब्जा कर लिया। फतेहगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कमिश्नरेट कानपुर नगर, देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, ललितपुर, जालौन की टीमों की ओर से भाग लिया गया था। 66 पुरुष, महिला खिलाड़ियों की भागीदारी थी। इसमें बाक्सिंग प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के पुरुष खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में 17 अंक प्राप्त कर चल बैजयंती प्राप्त की। झांसी की महिला खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में सात अंक प्राप्त कर चल बैजयंती पायी। फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में फतेहगढृ के पुरुष खिलाड़ियों ने 31 अंक पाक...