शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- खुटार। नगर के पुवायां रोड स्थित अंबे ट्रेडर्स पर गुरुवार को जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से दस्तावेज, पुराने वाहन और उनके पार्ट्स कब्जे में लिए गए। प्राथमिक जांच में लाखों रुपये की जीएसटी चोरी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की। देर रात तक टीम जांच में जुटी रही। जानकारी के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर अनुज सिंह के नेतृत्व में स्टेट टैक्स अधिकारी तारा चंद्र और असिस्टेंट कमिश्नर वेदप्रकाश के साथ लखनऊ, बरेली और शाहजहांपुर की जीएसटी एसआईबी की 12 सदस्यीय टीम ने दोपहर करीब तीन बजे अंबे ट्रेडर्स के कार्यालय पर छापा मारा। यह प्रतिष्ठान पुराने वाहन जैसे कंबाइन, ट्रैक्टर और अन्य गाड़ियों को खरीदकर काटने और उनके पार्ट्स बेचने का काम करता है।टीम ने मौके ...