नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली छात्र परिषद चुनाव 2026 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। एसएफआई इस चुनाव में सबसे बड़ी छात्र संगठन बनकर उभरी है और अलग-अलग कैंपस में कुल 21 सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त हासिल की है। कश्मीरी गेट कैंपस में एसएफआई को 25 सदस्यीय परिषद में 13 काउंसलर का समर्थन मिला, जिससे उसे स्पष्ट बहुमत मिल गया। वहीं, करमपुरा कैंपस में एसएफआई ने 7 में से 5 सीटें जीतकर दमदार प्रदर्शन किया, जबकि कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा। लोदी रोड कैंपस में भी एसएफआई ने 4 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की। कुल मिलाकर तीनों कैंपस में एसएफआई ने मजबूती से अपनी स्थिति कायम रखी और अन्य छात्र संगठनों से काफी आगे रही। यह भी पढ़ें- पड़ोसन...