रामनगर, मार्च 31 -- रामनगर। डॉ़ अंबेडकर जयंती समारोह समिति ने नगर पालिका के आंबेडकर पार्क को कूड़ा घर बनाने का आरोप लगाया है। समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कूड़ा हटाने की मांग की है। मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी आंबेडकर पार्क में लगातार गंदगी की जा रही है। कहा कि अगर शीघ्र नगर पालिका रामनगर द्वारा कूड़ा नहीं हटाया गया तो समिति के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे। यहां समिति की अध्यक्ष रेवीराम खेरिया, एडवोकेट विनोद अंजान, एमआर टम्टा, प्रकाश शिल्पी, भवानी राम, आनंद टम्टा, ग्राम प्रधान कैलाश चन्द्र, उमा शंकर टम्टा, एडवोकेट रंजीत सिंह, एडवोकेट अज़ीम मालिक, हरि राम, सगीर उद्दीन, ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र आर्य, गिरीश चन्द्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...