बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूप नारायण पासवान एवं संचालन मनोज दास ने की। मुख्य अतिथि एडीएम ब्रज किशोर चौधरी सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संविधान निर्माण व सामाजिक न्याय में योगदान को याद किया। इस मौके पर सतीचौरा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्क पहुंची। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- जयंती के अवसर पर याद किए गए भीमराव अम्बेडकर में सचिव प्रमोद कुमार चौधरी, जदयू जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार, गोपाल सिंह, अम...